नॉर्थ बे में स्कूबा डाइविंग Scuba Diving In North Bay Island

Spread the love

नॉर्थ बे में स्कूबा डाइविंग Scuba Diving In North Bay Island

Screenshot 2022 08 20 23 12 25 42 1c337646f29875672b5a61192b9010f9
North Bay अंडमान द्वीप समूह में वाटर स्पोर्ट्स के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। North Bayपहुंचने के लिए पर्यटकों को (IPNT) जो की कोर्ट के पास स्थित है और प्राइवेट एजेंट्स से जाने के लिए टिकट ले सकते है तथा Aberdeen जेट्टी से निजी नौका सेवा आपको एबरडीन जेट्टी से North Bay में ले जाती है। आपको बता दू की पोर्ट ब्लेयर के सबसे नजदीक North Bay Island जो की नाव की सवारी के माध्यम से लगभग 1.5 घंटे में तय की जा सकती है और यह scuba diving के लिए एक अच्छी जगह मानी जाती हैं।
जब पर्यटकों को आकर्षित करने की बात आती है तो North Bay Island दुनिया भर के कुछ सबसे खूबसूरत द्वीपों के साथ प्रतिस्पर्धा करता है। स्कूबा डाइविंग, स्नोर्केलिंग, सी वॉकिंग और ग्लास बोट राइड जैसी गतिविधियां पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं। Scuba diving अंडमान में सबसे लोकप्रिय गतिविधियों में से एक है, और North Bay में Scuba diving का अनुभव करने के लिए शीर्ष 5 सर्वश्रेष्ठ स्थानों में आता है।

Sub 2296460 1920
डाइवमास्ट के साथ पर्यटक
Dive 1849534 1920
समुंद्र के नीचे की एक झलक
Scuba diving आमतौर पर द्वीप से थोड़ी दूर किया जाता है ताकि पर्यटकों को समुंद्र के नीचे की एक अच्छी झलक दिखलाई जा सके। जहा कोरल के साथ आपको विभिन्न प्रकार की मछलियों की प्रजातियां देखने को मिलेगी।
Underwater 5310424 1920
मछलियां व कोरल
यह गतिविधिया एक पेशेवर प्रमाणित डाइवमास्टर की देखरेख में आयोजित की जाती है जो प्रत्येक प्रतिभागी के साथ स्वतंत्र रूप से जाता है। पर्यटकों को scuba diving से पहले डाइवमास्टर द्वारा कुछ इशारे बताए जाते है ताकी अगर कोइ पर्यटक को सांस लेने में या कोई और दिक्कत आती है तो डाइवमास्टर उसके इशारे से समझ पाए। डाइवमास्टर तुरंत आपको ऊपर ले आएगा। इसलिए यदि आप scuba diving करने जा रहे है तो डाइवमास्टर की बातो को ध्यान से सुने और उन्हें फॉलो।
 यदि किसी पर्यटक को सांस की बीमारी हो तो आपको बता दे की यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है। पर्यटकों के लिए North Bay में scuba diving करवाने के लिए काफ़ी एजेंट्स मौजूद है जो आपको समुंद्र के नीचे एक बेहतरीन अनुभव प्रदान कराते हैं। Scuba diving करने के दौरान पर्यटकों को समुंद्र के नीचे की तस्वीरे तथा छोटी वीडियो भी आपको उपलब्ध कराई जाती हैं। जिसे आप आसानी से अपने स्मार्ट फोन में रख सकते हैं। जीवन को दैनिक परिश्रम से एक विराम देने के लिए, इस पानी के नीचे की सफारी को अवश्य आजमाना चाहिए। यह द्वीप शुरुआती लोगों के लिए और अनुभवी गोताखोरों के लिए भी सबसे अच्छी जगह है।
 अगर पर्यटकों के पास पर्याप्त समय है तो North Bay Island में scuba diving को स्किप करके Havelock को चुन सकते है। जो की पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक तक की दूरी 57 किमी है और हैवलॉक तक पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका समुद्री मार्ग है।


Spread the love

Leave a Comment