Aberdeen Bazar: जानें कुछ नई और रोचक बातें

Spread the love

Aberdeen bazar ki kuch rochak batey

दोस्तो, Aberdeen bazar, पोर्ट ब्लेयर के बारे में कितना जानते हैं आप? आज हम इस बेहतर बाज़ार की कहानियों और विशेषणों पर रोशनी डालेंगे। आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे शहर की जो हिंदुस्तान के इतिहास में गहराइयों से जुड़ा हुआ है। जी हा हम Aberdeen bazar की बात कर रहे हैं। ये अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के मुख्य बाज़ारो में से एक है। अगर इसके इतिहास की बात करे तो बता दें कि आजादी से पहले अंडमान के Aberdeen bazar का नाम “ब्लेयर बाजार” था जो आर्चीबाल्ड ब्लेयर के नाम पर रखा गया था। आर्चीबाल्ड ब्लेयर ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के विकास में महत्तवपूर्ण भूमिका भी निभायी थी।

हालाकि बाद में, 1870 में, इसका नाम “Aberdeen Bazar” में बदल दिया गया था, लेकिन बाद में इसका नाम लॉर्ड जॉर्ज हैमिल्टन की पत्नी, एबरडीन और टेमायर की मार्चियोनेस, मैरी हैमिल्टन, के याद पर एबरडीन बाजार रख दिया गया। ये बाजार 1859 में अंग्रेजों के दौरन स्थापित हो गया था और इसका मुख्य उद्देश्य था ब्रिटिश ऑफिशियल और उनके परिवारों को सामग्री और जरूरी चीजें प्राप्त करने में मदद करना था। तो चलिए अब Aberdeen bazar,port Blair के इस दौर की बात करते हैं, यह बाजार पर्यटकों और यहां के लोगो के लिए काफ़ी लोकप्रिय है और बार बार लोगो को अपनी और आकर्षित करता रहता है। बाजार सुबह 8 बजे ही खुल जाता है और शाम के 10 बजे तक खुला रहता है। यदि शाम को आप बाजार में घूमने जाए तो आप पाएंगे की शाम को जगमगाती हुई लाइटे देखने से ऐसा प्रतीत होता है मानो दिवाली का त्यौहार हो। यहाँ दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाली हर चीज़ आपको आसानी से मिल जाती है। चाहे वो कपड़े हों या फिर खाने से संबंधित रखने वाली चीज़े। यहाँ हर दिन हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यहां पर्यटकों के लिए वाहन जैसे टैक्सी, सरकारी बसें, प्राइवेट बसें, स्कूटी किराये पर या ऑटो इत्यादि घूमने के लिए आराम से मिलते हैं।

पर्यटकों को बताना चाहूंगा की बाजार में पैदल घूमना एक अच्छा विकल्प हों सकता है क्युकी आपको यहां अपनी गाड़ी खड़ी करने की कोइ जगह नहीं मिलेगी। रास्ता एकतरफा होनें के कारण भी इतनी भीड़ होती है की मजबूरन लोगो को दूर गाड़ी खड़ी करनी पड़ती है। अच्छा होगा की आप पैदल चलकर Aberdeen bazar घूमे और यह की दुकानों में जा पाएं और कुछ अनोखी चीजों की शॉपिंग कर पाए जैसे की सिप्पियो से बनी माला और समुंद्री पत्थर से बने बहुमूल्य चीजे और शंख इत्यादि। यदि आपको समुद्री चीजों में जैसे शंख में कोई दिलचस्पी है तो वह भी आपको यह देखने को मिलेंगे आप इसे सही दामों में शॉपिंग कर पाएंगे जो की देखने में काफी आकर्षक भी लगते है। पर्यटकों को में अवगत कराना चाहता हूं की यदि आप समुंद्री चीजे जैसे सिप्पोयो की माला शंख इत्यादि खरीदते है तो आप दुकानदार से बिल जरूर ले क्युकी आपको यह बिल एयरपोर्ट पर दिखाना होगा तभी आप ये सामानों को अपने साथ ले जा सकेंगे।

Aberdeen bazar के बीचो बीच एक थाना भी है जिसका नाम भी बाजार के नाम पर रखा गया है एबरडीन पुलिस स्टेशन। इसमें यातायात शाखा का भी कार्यालय है जो कि पूरे पोर्ट ब्लेयर की यातायात को संभाले हुए है। Aberdeen पुलिस स्टेशन में स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारी तथा स्टाफ काम करते हैं जो सार्वजनिक सुरक्षा, कानून और व्यवस्था बनाए रखने, और अपराध को रोकने के लिए जिम्मेदार होते हैं। यहां पर आपको सामान्य पुलिस सेवाएं जैसे कि एफआईआर पंजीकरण, कानून प्रवर्तन सहायता, यातायात प्रबंधन, और अन्य संबंधित सेवाएं प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इस स्टेशन पर स्थानीय समुदाय को सुरक्षा सुझाव और कानून प्रवर्तन दिशा-निर्देशों के बारे में भी जागरूक किया जाता है।

Aberdeen bazar में रत्नम मार्केट:—

Description

एबरडीन बाज़ार में रत्नम मार्केट एक लोकप्रिय मार्केट है। रत्नम मार्केट का नाम स्थानीय व्यवसायी श्री रत्नम के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने इस बाजार को समृद्ध और लोकप्रिय बनाने में अपना योगदान दिया। यहाँ लोगो की भीड़ अक्सर देखी जाती है यह एबरडीन पुलिस स्टेशन के ठीक पास है। रत्नम मार्केट में हर प्रकार की सब्जी बड़ी आसनी से मिल जाती है यहाँ सब्जी अलग अलग टपुयो से अति है जैसे हटबे रंगत, दिगलिपुर, बारातांग या अंडमान के बाहर जैसे चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली इत्यादि से भी सब्जी मंगाई जाती है। यहां आपको फलों की दुखाने भी देखने को मिलेगी अधिकांश फल अंडमान के नहीं होते ज्यादातर फल बाहर से मंगवाए जाते हैं जैसे कि सेब, अंगूर, संतरे इत्यादी। फलों को बाहर से मंगवाने के कारण फलों की कीमत भी कुछ ज्यादा होती है। अगर हम बात करें सब्जियों की तो यह कहना गलत नहीं होगा कि सब्जियों की ताजगी और स्वच्छता का भी दुकानदारों द्वारा ध्यान रखा जाता है ताकि लोग स्वस्थ और पौष्टिक भोजन का आनंद उठा सकें। यहां आपको स्थानीय महिलाएं और लोगों के द्वारा स्थानिय मसालों की बिक्री होती दिखेगी, जो आपके भोजन में एक अलग स्वाद ला सकता है।

Aberdeen bazar में क्लॉक टावर:

Description

एबरडीन बाजार में एक घंटाघर भी है जो पर्यटन स्थलों में से एक है और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसका निर्माण 1903 में हुआ था, यह टावर ब्रिटिश सम्राट विलियम चर्चिल एबरडीन की याद में बनाया गया था। यह ब्रिटिश शासन के प्रमुख अवशेषों में से एक है। यह टावर ब्रिटिश औपनिवेशिक वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। घंटाघर के आस-पास काफी सारी बड़ी दुकानें हैं जिनमें कपड़े, आभूषण रेस्तरां, बेकरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मृति चिन्ह और स्थानीय हस्तशिल्प जैसी अनेक चीजें खरीदी जा सकती हैं। यह पोर्ट ब्लेयर का एक प्रमुख लैंडमार्क बना हुआ है। कुछ दूर सेलुलर जेल की तरफ सड़क पर चलते समय बीच में आपको गोयनका शॉपिंग मॉल भी दिखाई देगा जो कि एक प्रमुख शॉपिंग गंतव्य है। यह मॉल स्थानीय और बाहरी पर्यटकों के लिए लोकप्रिय है और उत्पादों और सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। क्या मॉल के कुछ ब्रांच पोर्ट ब्लेयर में मौजूद हैं, इसकी एक ब्रांच क्लॉक टावर के बेहद नजदीक है, एक जंगलीघाट बाजार और बाथू बस्ती बाजार में भी मौजूद है। गोयनका शॉपिंग मॉल में आपको अलग-अलग श्रेणियों में शॉपिंग करने का मौका मिलता है जैसे ब्रांडेड कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, जूते, सहायक उपकरण, सौंदर्य उत्पाद, घरेलू सामान, और भी बहुत कुछ। इस मॉल में शॉपिंग करने का एक अच्छा विकल्प है और लोगों को एक अच्छा शॉपिंग अनुभव मिल सकता है।

Aberdeen bazar में रेस्टुरेंट:—

Delicious grilled salmon steak served with avocado, lettuce, cherry tomatoes, and lemon slice on a white plate.

यदि आप Aberdeen bazar के रिस्टोरेंटो में जायेंगे तो आपको sea food भी खाने को मिलेंगे जो कि काफी स्वादिष्ट भी होते है वैसे तो Aberdeen bazar में अनेक रेस्त्रां हैं जो अंडमान के स्थानीय खाने की स्वादिष्टता प्रदान करते हैं। परन्तु यहा समुद्री भोजन ज्यादा प्रसिद्ध हैं। पर्यटकों को बताना चाहूंगा की Aberdeen bazar में Milan hotel, Punjabi Dhaba, Gagan restaurant, Rooftop restaurant (JHotel), lighthouse restaurant, kattabomman hotel, Anju coco restaurant, Annapurna hotel, इत्यादि काफी लोकप्रिय रेस्टोरेंट है. पर्यटक अपने परिवार के साथ आसानी से बाजार में शॉपिंग करते समय रेस्तरां के भोजन का आनंद ले सकते हैं। यदि आप बाजार के बीचो बीच बने गांधी प्रतिमा के पास से गुजर रहे हैं तो वहां पर भी कुछ अच्छी छोटी दुकानें हैं जहां हर दिन सुबह से लेकर शाम तक आपको नाश्ता, चाय इत्यादी का स्वाद लेने को मिलेगा। पर्यटन को यह भी बताना चाहूंगा कि बाजार में आपको स्थानीय रसोई से लेकर आधुनिक ब्रांडों की विस्तृत विविधता मिल जाएगी। इसके अलावा, यहां पर कुछ प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड जॉइंट भी हैं जो स्थानीय और विदेशी भोजन प्रदान करते हैं।

Aberdeen bazar में बस स्टैंड:—

Aberdeen Bazar में दो प्रमुख बस स्टैंड है जिसे यहां के लोग STS बस स्टैंड यानी सरकारी बस्टैंड और एक प्राइवेट बस्टेंड के नाम से से जानते है। यह दोनो बस्टैंड पोर्ट ब्लेयर के लोगो को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में मदद करते है। अच्छी बात तो यह है की सरकारी बसों में अब AC की सुविधा भी है यानी अब पोर्ट ब्लेयर के लोगो को गर्मी में सफर करना नही पड़ेगा । पोर्ट ब्लेयर, अंडमान द्वीप समूह में स्थित है। इस बस स्टैंड से आपको अनेक प्रकार की बसें मिलती हैं जैसे कि लोकल सिटी बसें, इंटरसिटी बसें। यहां से आप अलग-अलग जगहों तक की यात्रा कर सकते हैं, जैसे डिगलीपुर, मायाबंदर, रंगत, और अन्य जगहें। diglipur जो की उत्तरी अंडमान में है जाने के लिए लोग प्रात सुबह ४ बजे बॉस से सफर करते है और शाम को मिडिल स्ट्रेट, बाराटांग, कदमतला, रंगत, होते हुए दिगलीपुर पहुंचते है। हालाकि अभी रात में भी लोग सफर का लुफ्त उठा सकते है। परन्तु लोगो का यह भी कहना है की रोड सही न होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालाकि पोर्ट ब्लेयर में बस अड्डों में एसी भी लगाया गया है यात्रियों की सुविधा के लिए कुर्सियों के साथ साथ टेलीविजन की सुविधा भी दी गई है। यहां टिकट काउंटर से लेकर इनफॉर्मेशन काउंटर तक सभी काउंटर में यात्रियों के लिए सुविधा दी गई है।

Aberdeen Bazar में बैंको की सुविधा

Description

एबरडीन बाजार में पर्यटक विभिन्न प्रकार के बैंको की सुविधा भी ले सकते हैं, यहाँ पर एसबीआई, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक इत्यादि बैंकों से आप अपनी ज़रूरत के सामान खरीददारी के लिए पैसे निकाल सकते हैं। इन बैंकों के साथ ही आपको एटीएम की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा, कुछ स्थानीय बैंक भी होते हैं जो स्थानीय व्यवसायी और लोगों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करते हैं, इनमें से एक नाम है सहकारी बैंक। इनमें भी एटीएम मशीन की सुविधा होती है अगर चाहे तो आप इनसे भी अपने खर्चे के लिए अपने खाते से पैसे निकाल सकते हैं।

Aberdeen Bazar में पूजा स्थल:—

Aberdeen bazar में डॉ. दीवान सिंह गुरुद्वारा, मस्जिद, गणेश मंदिर या चर्च भी पर्यटकों को अपनी या आकृष्ट करते हैं। या ये भी नजर आता है कि यहां अंडमान में कोई भी धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है, या सब ही लोग मिलजुलकर रहते हैं। अंडमान में भारत के सभी जगह से लोग आकर रहते हैं, इसलिए इसे मिनी भारत भी कहा जाता है।

Aberdeen Bazar में पर्यटको के लिए किराए पर गाड़ीया:—

Aberdeen Bazar में आपको कुछ किराये की एजेंसियां मिल जाती हैं जो बाइक उपलब्ध कराती हैं। ये एजेंसियां अक्सर आपको विभिन्न प्रकार की बाइक जैसे स्कूटर, मोटरसाइकिल और साइकिल ऑफर करती हैं। आपको किराये का शुल्क आमतौर पर प्रति घंटा, दैनिक या साप्ताहिक आधार पर मिलता है और इस बाइक का प्रकार और अवधि के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। बाइक रेंटल से पहले, आपको रेंटल एजेंसी के नियमों और शर्तों को समझना जरूरी है जैसे कि बीमा कवरेज, सुरक्षा जमा और रेंटल एग्रीमेंट। इसके अलावा, आपको किराये की बाइक का उचित उपयोग और सुरक्षा के लिए भी ध्यान रखना चाहिए। पर्यटकों को यह भी बताना चाहता हु की बेहतर होगा आपके पास लाइसेंस जल तो ही गाड़ी चलाते क्यूकि यहा यातायात शाखा और उनके कर्मचारी पोर्ट ब्लेयर को यातायात मुक्त रखने एवम कोई दुर्घटना न हो इसलिए जी तोड़ मेहनत करती है और जगह जगह पर चालान भी होते है। बेहतर होगा की आपके पास लाइसेंस हो तो ही गाड़ी रोड पर चलाए।

यदि आप भी अंडमान जाने की सोच रहे है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

अंडमान घूमने का सही समय क्या है?


Spread the love

1 thought on “Aberdeen Bazar: जानें कुछ नई और रोचक बातें”

Leave a Comment